क्या दांत दर्द से परेशान हैं? तो अपनाएं ये घरेलू उपचार!
दांत दर्द से मुक्ति पाएं घरेलू उपायों से!
दांत दर्द एक आम समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब दांतों में दर्द होता है, जो अक्सर खाने, पीने या बात करने के दौरान बढ़ जाता है। दांत दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ आम कारण हैं:
दांत दर्द की वजह से चेहरे पर कई बार सूजन भी आ जाती है। यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो दांत दर्द होने पर तुरंत पेन किलर (Pain Killer Tablet) या एंटीबायोटिक (Antibiotic Tablet) दवा खाने की बजाय घरेलू उपचार आजमाना चाहिए।
दांत दर्द के प्रकार
दांत दर्द (Teeth Pain) दो प्रकार के होते हैंः-
1- दांतों में तेज दर्द होता है, जिसे शार्प टूथ पेन (Sharp Tooth Pain) कहते हैं। |
2- इस दर्द को डल टूथ पेन (Dull Tooth Pain) भी कहते हैं। यह दर्द हल्का तथा ज्यादा लम्बे समय तक रहता है। और यह दर्द गरम या ठण्डा खाना खाने के कारण होता है। |
दांत दर्द के कारण
दांतों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जो कुछ इस प्रकार से हैं।
दांतों में कीड़े लगना: दांतों में कीड़े लगने से दांतों में कैविटी हो जाती है, जो दांत दर्द का कारण बनती है। |
दांतों की जड़ों का कमजोर होना: गलत तरीके से दांतों की सफाई करने से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे दांत दर्द होता है। |
दांतों के टूटने: दांतों के टूटने से भी दांत दर्द होता है। |
अक्ल दाढ़ : अक्ल दाढ़ निकलने के दौरान दांत दर्द होता है। |
कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है। |
बैक्टीरिया: दांतों में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण दर्द होने लगता है। |
अक्ल दाढ़ क्या है?
अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) सभी को आता हैं जो सामान्य रूप से 17 से 25 साल के बीच में आता है। वैसे कुछ logo को 25 वर्ष की आयु के बाद निकालता हैं। यह दांत सबसे आखिरी में निकलता जो सबसे अधिक मजबूत होता हैं। यह दांत मसूड़ों को फाड़ कर निकलता हैं जिसके कारण दर्द होता हैं। यह दर्द दो या तीन दिनों तक रहता है।
अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) सामान्य रूप से 17 से 25 साल के बीच में आ जाती है। कई लोगों में यह 25 साल के बाद भी आती है। ये काफी मजबूत होते हैं। यह दांत सबसे आखिरी में आते हैं, इसलिए जब इन्हें जगह नहीं मिल पाती, तो यह मसूड़ों और दांतों पर दबाव बनाते हैं। इससे असहनीय पीड़ा होती है।अक्ल दाढ़ आने का दर्द लगभग एक-दो दिन, या कभी-कभी तीन दिन तक भी रहता है।
दांत दर्द के लिए घरेलू उपचार
दांत दर्द के लिए एलोपैथिक डॉक्टर पेन किलर, एनाल्जेसिक या एंटीबायोटिक खाने को बोलता है। लेकिन इस उपचार से दर्द कुछ समय के लिए ठीक हो जाता हैं लेकिन कई बार एलोपैथिक दवाओं से शरीर में साइड-इफ़ेक्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण डॉ भी इन दवाओं के इस्तेमाल से पहले कुछ घरेलु उपायों को करने की सलाह देते हैं। क्युकि घरेलु इलाज से कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता हैं।
लौंग दांत दर्द का इलाज |
दांत दर्द के लिए लौंग बहुत ही फायदेमंद हैं। एक लौंग ले और उसे दांतों के नीचे दबा ले इससे बहुत जल्द दांत दर्द में राहत मिलती हैं । लौंग का तेल भी दर्द में लाभकारी होता हैं।
लहसुन दांत दर्द का इलाज |
दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबाना फायदेमंद होता हैं। लहसुन के अन्दर मौजूद Allicin प्राकृतिक जीवाणुरोधी होता है। यह दांत दर्द को खत्म कर आराम देता है।
हल्दी दांत दर्द का इलाज |
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक (Antibiotic) है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट बना कर दर्द वाले दांत पर लगाने से दांत दर्द में तुरंत लाभ मिलता हैं। इस उपाय को रामबाण इलाज भी कहा जाता हैं।
हींग दांत दर्द का इलाज |
दांत दर्द में हिंग भी लाभदायक होता हैं। आप एक चुटकी हिंग ले और उसे मौसमी के रस में मिलाकर रूई से दर्द वाले दांतों पर लगाये इससे आपके दर्द में तत्काल फायदा मिलेगा। दर्द के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।
आलू दांत दर्द का इलाज |
आलू लीजिये और उसे छोटे छोटे टुकडे में काट लीजिये और उसे अच्छी तरह चबाये इससे आपके दांतों को काफी आराम मिलेगा।
प्याज दांत दर्द का इलाज |
प्याज अपने प्राकृतिक गुणों के कारण मुंह में पल रहे जीवाणु एवं बैक्टीरिया (Bacteria) को नष्ट कर देता हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं। इससे आपको जल्दी फायदा होगा।
घरेलु उपचार के लिए इन्हें भी पढ़े |
जाने कील -मुंहासो का घरेलु उपाय जो 100% कारगार हैं |
100% पेशाब की जलन से मिलेगी राहत अपनाये 20 प्राकृतिक घरेलू उपचार |
जानिएं बालों का झड़ना कैसे रोकें ? |
अजवाइन की पत्ती दांत दर्द का इलाज |
दांत दर्द को दूर करने में अजवाइन की पत्ती का उपयोग एक बहुत ही कारगर उपाय है जिसमे अजवाइन की पत्ती को दर्द वाली जगह पर रख कर चबाने से दर्द में लाभ मिलता है।
बेकिंग सोडा दांत दर्द का इलाज |
दांत दर्द होने पर दवा खाने के बजाय पहले इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं, रुई ले और उसे पानी में भिगो कर निचोड़ ले और उसपर थोडा सा बेकिंग सोडा डाले और फिर उस रुई से हलके हलके दाँतों पर घुमाएँ इससे Teeth Pain में आराम मिलेगा।
पिपरमेंट दांत दर्द का इलाज |
दांत के दर्द में आप पिपरमेंटटी बैग का उपयोग कर सकते है ये भी आपको अस्थाई रूप से कुछ समय तक आराम देता है। दर्द वाली जगह पर पिपरमेंटटी बैग को कुछ समय तक लगाये इससे आपको कुछ समय के लिए आराम मिल जाएगा।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड दर्द का इलाज |
हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला करें। यह दर्द और सूजन को ठीक करता है। बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा यह दांतों में लगे Plaque एवं मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को भी दूर करता है।
दांत दर्द में परहेज
दांत दर्द में परहेज करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:
मीठे और चिपचिपे पदार्थों का सेवन कम करें: मीठे और चिपचिपे पदार्थों का सेवन कम करने से दांत दर्द में आराम मिलता है। |
बहुत ज्यादा ठण्डा और बहुत ज्यादा गरम चीजें ना खाएं: बहुत ज्यादा ठण्डा और बहुत ज्यादा गरम चीजें खाने से दांत दर्द बढ़ सकता है। |
घरेलु उपचार के लिए इन्हें भी पढ़े |
लहसुन के अद्भुत फायदे: सेहत के लिए एक वरदान |
जानिएं हरी मिर्च खाने के फायदे और नुकसान |
सुझाव
नियमित रूप से दांतों की सफाई करें: नियमित रूप से दांतों की सफाई करने से दांत दर्द से बचा जा सकता है। |
हर 6 महीने में दांतों का चेकअप कराएं: हर 6 महीने में दांतों का चेकअप कराने से दांत दर्द की समस्या का पता लगाया जा सकता है। |
निष्कर्ष
दांत दर्द एक आम समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। इसका इलाज करने के लिए कई घरेलू उपचार हैं जो आपको दर्द से राहत दिला सकते हैं। दांत दर्द से बचने के लिए नियमित रूप से दांतों की सफाई करना और हर 6 महीने में दांतों का चेकअप कराना आवश्यक है।
डिस्क्लेमर:
⚠️ Disclaimer : क्या दांत दर्द से परेशान हैं? तो अपनाएं ये घरेलू उपचार! की यह पोस्ट कई किताबो और स्वास्थ सम्बन्धित वेब साईट को अध्यन कर सावधानी पूर्वक लिखा गया हैं।
लेकिन इसमें उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर 👉 #चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। और साथ ही आप ध्यान दे सेहत से जुड़ें किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले अपने डॉ से जरुर सलाह ले ताकि आपको जल्द से जल्द आपको लाभ मिले।