जाने कब्ज के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज
कब्ज एक आम समस्या है जिसमें मल त्यागने में कठिनाई होती है और मल सूखा एवं कठोर हो जाता है। यह समस्या वात दोष की दुष्टि के कारण होती है, जो आहार और जीवनशैली में लापरवाही के कारण उत्पन्न होती है। आईये अब इस आर्टिकल में जानते हैं विस्तार से कब्ज क्या हैं कब्ज होने कारण और इसका निदान क्या हैं?
कब्ज क्या है?
कब्ज एक आम समस्या है जिसमें मल त्यागने में कठिनाई होती है और मल सूखा एवं कठोर हो जाता है। यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब मल त्यागने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और मलाशय में मल जमा हो जाता है। कब्ज की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, लेकिन यह समस्या अधिक उम्र के लोगों में अधिक आम है।
कब्ज के लक्षण
मल त्यागने में कठिनाई: मल त्यागने में कठिनाई होना और मल सूखा एवं कठोर होना। |
पेट में दर्द एवं भारीपन: पेट में दर्द एवं भारीपन रहना। |
गैस और बदहजमी: गैस और बदहजमी की समस्या उत्पन्न होना। |
सिर में दर्द और आलस्य: सिर में दर्द और आलस्य बना रहना। |
मल का सख्त (कठोर) एवं सूखा होना। |
बदहजमी होना । |
आलस आना। |
पिण्डिलियों में दर्द रहना। |
कब्ज के कारण मुँह में छाले होना भी एक आम समस्या है। |
कब्ज के कारण
कब्ज की समस्या कई कारणों से उत्पन्न हो सकती है, जिनमें से कुछ आम कारण हैं:
- भोजन में रेशेदार आहार की कमी
- पानी कम पीना
- समय पर भोजन ना करना
- तले हुए और मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन
- शारीरिक गतिविधि की कमी
कब्ज का घरेलू इलाज
Home Remedies for Constipation in Hindi : अगर आपभी कब्ज से परेशान हैं और कब्ज से मुक्ति चाहते हैं तो हमारे बताये गए कुछ नुक्से को आजमा सकते हैं और मैं आशा करता हूँ कब्ज से राहत आपको जरुर मिलेगा।
मुनक्का का सेवन: |
कब्ज से राहत पाने का सबसे अचूक उपाय यह हैं कि लगभग 8-10 ग्राम मुनक्का ले और इसे रात में भीगा दे और सुबह इसका बिज निकाल कर दूध में उबाल ले और फिर दूध पी ले।
एरण्ड का तेल: |
एरण्ड के तेल को लगभग 1 से 2 चम्मच ले और उसे दूध के साथ रात में सोते समय पी ले इससे कब्ज में जल्द राहत मिलेगी।
बेल : |
बेल का फल कब्ज के लिए रामबाण ओषधि माना जाता हैं। आधा कप बेल का गूदा, और एक चम्मच गुड़ का सेवन, शाम को भोजन से पहले से करें। अगर आप बेल का शरबत पीते हैं तो भी कब्ज में फायदा करता है।
जीरा और अजवायन : |
जीरे और अजवायन को धीमी आंच पर भून कर पीस लें। और इसमें काला नमक डालकर तीनों को समान मात्रा में मिला कर डब्बे में रख लें। और इस मिश्रण को रोजाना आधा -आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ पिएं। इससे आपको जरुर लाभ मिलेगा यह एक (Kabj ka ilaj) घरेलु उपाय हैं।
कब्ज में शहद (Honey) का फायदा : |
कब्ज की शिकायत को दूर करने में शहद को काफी गुणकारी माना जाता हैं। बताते चले कि शहद में लैक्सटिव का गुण पाया जाता है जो की कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।
कब्ज में मुलेठी (Mulethi) से लाभ : |
एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण एक गिलास पानी में ले और एक चम्मच गुड़ मिलाकर उसे सेवन करें। यह कब्ज की समस्या को ठीक करने में लाभकारी है।
कब्ज का दुश्मन सौंफ : |
कब्ज से परेशान हैं तो, रात में सोते समय लगभग एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गर्म पानी के साथ पिएं। बताते चले कि, सौंफ में पाए जाने वाले उड़नशील तेल पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं, तथा गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाते हैं।
कब्ज में चना का फायदा : |
चना कब्ज के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। इसके सेवन से कब्ज में जल्दी राहत मिलती हैं। चने को भिगोकर या उबालकर खा सकते हैं।
कब्ज में कॉफ़ी (Coffee) पीने के फायदा : |
कब्ज की समस्या में कॉफ़ी कुछ हद तक आपके मलत्याग में मदद कर सकती है क्योंकि कॉफ़ी के सेवन से मलत्याग की प्रवृति को जागृत करने में मदद मिलती है।
कब्ज में त्रिफला चूर्ण का फायदा : |
त्रिफला चूर्ण का उपयोग कैसे करे? सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को आप गर्म पानी के साथ लें। अगर इसी तरह 5 या 6 महीने तक ले लिया तो पुरानीसे पुरानी कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है।
उपयोग विधि:
10 ग्राम अजवायन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ही ग्राम सेंधा नमक को ले और उसे कूटकर चूर्ण बना लें। और इसे रोजाना 3 से 5 ग्राम. की मात्रा में हल्के गरम पानी के साथ चूर्ण को लें। पुरानी से पुरानी कब्ज के इलाज में त्रिफला चूर्ण को काफी गुणकारी माना जाता है।
कब्ज में पालक (Spinach) का फायदा : |
यदि आप कब्ज के परेशान है और आप खान-पान में परिवर्तन कर इसको ठीक करना चाहते है तो आपके लिये पालक का सेवन एक अच्छा उपाय है
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो, पालक का सेवन करना आपके लिए अधिक फायदेमंद होगा। क्योंकि पालक में लैक्सटिव का गुण पाया जाता है जो की कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
इन्हें भी पढ़े:- |
👉 जाने अदरक के फायदे और नुकसान क्या हैं? |
👉 जानिएं लाल मिर्च खाने के फायदे और नुकसान |
👉 जानिएं हरी मिर्च खाने के फायदे और नुकसान |
👉 जाने शिमला मिर्च के फायदे और नुकसान |
कब्ज में अलसी का फायदा : |
अलसी के बीजों का उपयोग कैसे करे? सबसे पहले अलसी के बीजो को ले और उसे पीस ले और सोने से पहले लगभग एक चम्मच अलसी के बीजों का चूर्ण पानी के साथ ले इससे आपको कब्ज में जल्दी फायदा मिलेगा।
कब्ज में परहेज
कब्ज में परहेज करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, जिनमें से कुछ प्रमुख बातें हैं:
मैदे से बनी चीजों का सेवन ना करना: मैदे से बनी चीजों का सेवन ना करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। |
तैलीय और मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन ना करना: तैलीय और मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन ना करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। |
पानी अधिक पीना: पानी अधिक पीने से मल त्यागने में आसानी होती है। |
कब्ज के लिए घरेलू उपाय
1- रोज 2 चम्मच गुड़ गर्म दूध के साथ लें। |
2- रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें। |
3- एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच देसी घी डालकर सोने से पहले पिएं। |
4- दूध में सूखे अंजीर को उबाल कर खाएं, और दूध को पी लें। |
5- दस ग्राम इसबगोल की भूसी को सुबह-शाम पानी के साथ पिएं। |
6- सुबह उठकर नींबू के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करें। |
7- रात के भोजन में पपीता का सेवन करें। |
इन्हें भी पढ़े:- जाने कील -मुंहासो का घरेलु उपाय जो 100% कारगार हैं
योगासन से कब्ज का इलाज
कब्ज का इलाज करने के लिए कई योगासन हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख योगासन हैं: |
- पवन मुक्तासन: पवन मुक्तासन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
- हलासन: हलासन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
- अर्धमत्स्येन्द्रासन: अर्धमत्स्येन्द्रासन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
सुझाव
कब्ज की समस्या से बचने के लिए कुछ सुझाव हैं:
- नियमित व्यायाम करें: नियमित व्यायाम करने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और कब्ज की समस्या नहीं होती।
- रेशेदार आहार का सेवन करें: रेशेदार आहार का सेवन करने से मल त्यागने में आसानी होती है।
- पानी अधिक पिएं: पानी अधिक पीने से मल त्यागने में आसानी होती है।
- तनावमुक्त जीवन जीने की कोशिश करें: तनावमुक्त जीवन जीने की कोशिश करने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और कब्ज की समस्या नहीं होती।
निष्कर्ष
कब्ज एक आम समस्या है जिसमें मल त्यागने में कठिनाई होती है और मल सूखा एवं कठोर हो जाता है। इसका इलाज करने के लिए कई घरेलू उपाय और योगासन हैं, जिनका पालन करके कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है। इसके अलावा, परहेज करने और पानी अधिक पीने से भी कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
डिस्क्लेमर:
⚠️ Disclaimer : जाने कब्ज के कारण, लक्षण और 100% घरेलू इलाज की यह पोस्ट कई किताबो और स्वास्थ सम्बन्धित वेब साईट को अध्यन कर सावधानी पूर्वक लिखा गया हैं।
लेकिन इसमें उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर 👉 #चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। और साथ ही आप ध्यान दे सेहत से जुड़ें किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले अपने डॉ से जरुर सलाह ले ताकि आपको जल्द से जल्द आपको लाभ मिले।